रोज चाय पीने से क्या होगा?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 15:35

अगर ज्यादा चाय पीने की है आदत तो जान लें इसके नुकसान भी
चाय का ज्यादा सेवन करने से घबराहट बढ़ सकती है.

बढ़ सकती है घबराहट

चाय का ज्यादा सेवन करने से घबराहट बढ़ सकती है. ज्यादातर लोग दूध वाली चाय का सेवन करते हैं और इस चाय में टैनिन होता है जो आपकी इस दिक्कत को बढ़ा सकता है. इसके साथ ही चाय में कैफीन भी पाया जाता है जिसके शरीर में जाने से भी कई तरह के नुकसान सेहत को हो सकते हैं.

चाय का ज्यादा सेवन करना आंतों के लिए भी नुकसानदायक होता है. इसके ज्यादा सेवन से आंतों के खराब होने का खतरा बना रहता है जिससे खाना पचने में दिक्कत हो सकती है.

सीने में जलन की दिक्कत हो सकती

ज्यादा चाय पीने से सीने में जलन की दिक्कत हो सकती है. चाय आंतों में एसिड के उत्पादन को बढ़ा देती है जो सीने में जलन की वजह बनती है. इसके ज्यादा सेवन से एसिड रिफ्लक्स की परेशानी भी बढ़ सकती है.

नींद न आने की परेशानी हो सकती है

चाय के ज्यादा सेवन से नींद न आने की परेशानी भी हो सकती है. नींद न आने की वजह से मानसिक तनाव, आंखो के नीचे काले घेरे और एंग्जाइटी जैसी कई और दिक्कतें भी होने की संभावना बनी रहती है.

गैस बनाती है

बहुत लोगों को सुबह खाली पेट चाय पीने की आदत होती है. जिसकी वजह से मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया धीमी हो जाती है. इससे गैस और पेट में जलन की परेशानी हो सकती है. साथ ही शरीर में कमज़ोरी भी आ सकती है.

एंटीबॉयटिक दवाओं का असर कम करती है

कुछ लोग किसी बीमारी या परेशानी की वजह से एंटीबॉयटिक दवाओं का सेवन करते हैं. चाय इन दवाओं के असर को कम करने का काम भी करती है. जिससे इन दवाओं का सेवन करने का आपका मकसद पूरा नहीं हो पाता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info